A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

भाजपा द्वारा आयोजित स्मरणोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक लारिया

IMG 20251107 WA0103सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर एक वर्ष तक चलने वाले स्मरणोत्सव का शुभारंभ किया है। इस उपलक्ष्य में देशभर में हर्ष, गर्व और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रंखला में भाजपा जिला सागर द्वारा मोतीनगर चौराहा पर आयोजित स्मरणोत्सव कार्यक्रम में नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया शामिल हुए लाइव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि वंदे मातरम ये शब्द एक मंत्र है, एक ऊर्जा है, एक स्वप्न है, एक संकल्प है। वंदे मातरम ये शब्द मां भारती की साधना है, मां भारती की आराधना है। वंदे मातरम ये शब्द हमें इतिहास में ले जाता है, ये हमारे वर्तमान को नए आत्मविश्वास से भर देता है और हमारे भविष्य को ये नया हौसला देता है कि ऐसा कोई संकल्प नहीं जिसकी सिद्धि न हो सके, ऐसा कोई लक्ष्य नहीं जिसे हम भारतवासी पा न सकें। उपस्थितजनों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर देशभक्ति का अद्भुत वातावरण निर्मित किया। इस अवसर पर स्वदेशी अपनाने की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें सभी ने संकल्प लिया कि हम देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग कर आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत सहित भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण, जनप्रतिनिधि, मातृशक्ति, गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!