A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

चैनपुर विधानसभा से चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान

9/11/2025

 

10006314521000631439

 

चैनपुर विधानसभा में चंद्रशेखर आजाद की जनसभा कहा, “बहुजन सिर्फ़ एक जाति नहीं, बल्कि शोषितों और वंचितों की एकजुट आवाज़ है”

 

कैमूर/चैनपुर।

 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क अभियान को तेज़ कर दिया है। इसी क्रम में आज आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने चैनपुर विधानसभा के हाटा हाई स्कूल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

 

सभा स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। समर्थक और स्थानीय लोग हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लिए चंद्रशेखर आजाद के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मंच पर पहुंचते ही जय भीम और आज़ाद समाज पार्टी के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।

 

सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि “आप उस उम्मीदवार को वोट दें जो बहुजनों के हित की बात करता हो। बहुजन कोई एक जाति नहीं, बल्कि इस देश के हर उस व्यक्ति का प्रतीक है जो शोषित, वंचित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और मुस्लिम समुदाय से आता है। हमारी पार्टी सभी बहुजनों के हक़ की लड़ाई लड़ रही है।”

 

उन्होंने कहा कि जब देश में राजतंत्र था, तब आम जनता अपनी बात कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाती थी। लेकिन आज हम लोकतंत्र में जी रहे हैं, जो हमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की देन है। लोकतंत्र ने हर नागरिक को अपने हक़ की आवाज उठाने और चुनाव लड़ने का अधिकार दिया है।

 

चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा, “चैनपुर विधानसभा से हमारी पार्टी ने दलित-आदिवासी समाज के एक ईमानदार उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। आप सभी से अपील है कि उन्हें अपना कीमती वोट देकर विजयी बनाएं, ताकि शोषितों, वंचितों और दबे-कुचले समाज की आवाज़ विधानसभा तक पहुँचे।”

 

सभा के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और समान अवसरों के मुद्दों पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने वोट की ताकत को समझें और उसे सही दिशा में इस्तेमाल करें।

 

सभा के अंत में स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने चंद्रशेखर आजाद को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिलाध्यक्ष ने किया और मंच संचालन युवा प्रकोष्ठ के संयोजक ने किया।

 

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!