
सिद्धार्थ नगर इटवा। करंट की चपेट में आने से एक 43 वर्षीय आशा कार्यकर्ता की दर्दनाक मौत हो गई। घटना इटवा थाना क्षेत्र के सुहेलवा गांव की है। मृतका की पहचान प्रभावती देवी पत्नी स्वर्गीय काशीराम के रूप में हुई है, जो ग्राम स्तर पर आशा कार्यकर्ता के रूप में तैनात थीं।
शनिवार की सुबह प्रभावती देवी अपने घर पर घरेलू कार्यों में व्यस्त थीं। इसी दौरान उनका हाथ कटे हुए बिजली के केबल से टकरा गया, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा पहुंचाया, जहां अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
—
🔸 घर और गांव में छाया मातम
घटना के बाद मृतका के इकलौते पुत्र सूरज (18 वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पहले ही दो वर्ष पूर्व पति काशीराम की मृत्यु से टूट चुका था। अब प्रभावती देवी के निधन से घर का एकमात्र सहारा भी छिन गया।
घटना की सूचना पाकर पड़ोसी, रिश्तेदार और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं में भी शोक की लहर दौड़ गई।
—
🔸 पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
अस्पताल से सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि करंट लगने से महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्र
वाई की जा रही है।












