


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * ग्राम पंचायत बरारू में प्रत्येक वर्षानुसार दीपावली मिलन समारोह का आयोजन सरपंच प्रतिनिधि गब्बर पटेल एवं पटकुई सरपंच विशाल गुरु के संयुक्त तत्वावधान किया गया ,कार्यक्रम में दिवारी नृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मंडलियों को साक्षी टैक्टर्स एंड मोटर्स (सोनालिका) के डीलर्स वीरेंद्र पटेल की तरफ से शील्ड एवं नगद पुरुस्कार राशि प्रथम-25000 रू -श्री कृष्णलोक विकास सांस्कृतिक विकास समिति कृष्णगंज वार्ड अध्यक्ष मनीष यादव को द्वितीय- 15000रू-श्री राधा कृष्ण मंडली रानी पुरा एवं शिव शक्ति मंडली बरारू ,तृतीय -11000रु सोशल वेलफेयर संत कबीर वार्ड संत कबीर वार्ड एवं श्री गोपाल जी मंडली मकरोनिया एवं संतावना पुरस्कार 1100रु श्री राम मंडली ग्राम सिलेरा,जय हिंद मंडली ग्राम अमावनी,नव शक्ति मंडल बामोरा,श्री राम मंडली रिछोडा,श्री कृष्ण मंडली भोजपुरा,श्री राम मंडली बरारू को प्रदान कर सम्मानित किया गया दिवाली नृत्य प्रतियोगिता के समापन के पश्चात बुंदेलखंड के के लोकप्रिय लोकगीत गायक राजू पटेल मैनपानी एवं ज्योति पटेल झांसी के द्वारा लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया ने इस अवसर पर ग्राम पंचायत बरारू में एक करोड़ 20 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया एवं दीपावली के अवसर पर शुभकामनाएं दी ।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी ने भी अपने संबोधन में कहा कि बुंदेलखंड की पारंपरिक लोक कलाओं को संरक्षित रखकर उन्हें उचित मंच मिलना चाहिए उन्होंने कहा मेरी तरफ से अगले वर्ष आयोजित होने वाले समारोह में प्रथम पुरस्कार राशि 51000 रू नकद प्रदान की जाएगी । द्वितीय पुरस्कार राशि कैंट छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष शेखर चौधरी की तरफ से₹25000 प्रदान किए जाने एवं तृतीय पुरस्कार 11000 रुपए की राशि जिला पंचायत सदस्य शारदाबाई खटीक की तरफ से प्रदान की जाने की घोषणा की । साक्षी ट्रैक्टर्स एंड मोटर्स की तरफ से 11 लकी ड्रा कूपन निकाले जायेंगे ।कार्यक्रम में पंडित विनोद गुरु,अर्जुन पटेल एड.,वीरसिंह कुशवाहा एड.ने भी संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र रोहित ने किया । कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधीकरण समाजसेवीगण शामिल हुए।












