A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी प्रेस क्लब में बहुआयामी संस्था द्वारा भव्य पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

लखनऊ जब पत्रकारिता की आवाज़ कमजोर होती है तो लोकतंत्र भी दिशाहीन हो जाता है। इसी संदेश को केंद्र में रखते हुए बहुआयामी संस्था एवं बहुआयामी समाचार एम.डी. न्यूज़ परिवार की ओर से 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर यूपी प्रेस क्लब, लखनऊ में भव्य पत्रकार सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहुआयामी संस्था परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. एम. आमिश ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता को सुरक्षित और सशक्त बनाना हम सभी पत्रकारों एवं संगठनों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने राजनीतिक हस्तक्षेप व पत्रकारों पर हो रहे प्रहारों को गंभीर बताते हुए पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट होने की अपील की कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नियोधि फाउंडेशन के संस्थापक योगेश कुमार ने डिजिटल युग में बदलते पत्रकारिता स्वरूप पर अपने विचार रखे। उन्होंने पत्रकारिता को सरल और सुविधाजनक बनाने तथा पत्रकारिता कोर्स करने वालों के लिए कम शुल्क पर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने संबंधी सुझाव सरकार को भेजने की बात कही बहुआयामी संस्था परिवार के सलाहकार मुबीन गाजी ने पत्रकारिता को संवैधानिक मान्यता दिलाने हेतु न्यायिक लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया वहीं एम.डी. न्यूज़ के राष्ट्रीय प्रभारी धर्मेंद्र कुमार कसौधन द्वारा पत्रकार संगठन संचालकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने पत्रकारों को आईडी कार्ड देकर सम्मानित किया संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सैयद अजीम अहमद ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को प्रमाण पत्र प्रदान किए इस अवसर पर डॉ. के.एम. आमिश ने पत्रकार सुरक्षा परिषद गठन, वेब पोर्टलों को पंजीकृत मान्यता तथा 12 सूत्री मांगों को लेकर एक मंच पर संगठित होकर ज्ञापन प्रेषित कर आंदोलन खड़ा करने की अपील की कार्यक्रम में संगठन संस्थापक मिस्टर अमीन खान, आरटीआई विशेषज्ञ तनवीर अहमद, हाईकोर्ट अधिवक्ता जुनैद अहमद सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने अपने विचार प्रकट किए संगोष्ठी में राष्ट्रीय नियंत्रक इंजीनियर इश्तियाक अली, शिवम दिक्षित, ऋषभ कटियार, सूरज कुमार, इमरान, प्रदीप कुमार पांडे, आलोक मालपानी, संदीप कुमार, मनीष कांत शर्मा, विशाल कुमार गुप्ता, माजिद अख्तर, मोहम्मद शाबान, रुखशीद, मोहम्मद बाकर सहित कई पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी 

Back to top button
error: Content is protected !!