
सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* थाना सिविल लाइन सागर में निवासी परम पिता प्रताप सिंह दांगी उम्र 24 वर्ष निवासी सिमरिया खुर्द द्वारा दिनांक 08.11.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.11.2025 को फोरलेन मकरोनिया कट के पास एक स्कूटी चालक सहित चार व्यक्तियों द्वारा उसे एवं उसके भाई को रोक कर मारपीट करते हुए उनके पास से मोबाइल फोन, ATM कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा नगद ₹6,500/- रुपए लूट लिए गए। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 295/25 धारा 309(4), 309(6), 126(2), 296(बी), 351(2), 3(5) बी.एन.एस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए,पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर डॉ. संजीव कुमार उइके एव लोकेश कुमार सिन्हा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया अजय कुमार सनकत के मार्गदर्शन में लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 08.11.2025 को लूट की वारदात में संलिप्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कार्यवाही में निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर,उनि. सुरेन्द्र सिंह ठाकुर,प्रआर 1376 प्रदीप,आर. 467 अंशुल,आर. 330 रामसिंह,आर. 1212 विपिन,आर. 345 प्रिंस,आर. 551 आशीष तिवारी,आर. 996 अजय,आर. 1568 कपिल देव साथ ही थाना कोतवाली एवं थाना मोती नगर पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।










