महाराजगंज 14 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय महाराजगंज में आज उल्लास और उत्साह का माहौल उस समय चरम पर पहुंच गया, जब सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत का जश्न मनाया। कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में जुटे भाजपाइयों ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय उत्सव मनाया। भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय’ मोदी नीतीश जिंदाबाद, योगी आदित्यनाथ मोदी जी जिंदाबाद, मोदी पंकज चौधरी जिंदाबाद के नारों के बीच माहौल ऐसा लग रहा था मानो चुनावी जीत नहीं, बल्कि दीपावली का पर्व समय से पहले ही आ गया है। इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। यह जीत बताती है कि जनता अब राजनीति के शोर में नहीं, विकास के काम में विश्वास करती है । विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने आगे कहा कि बिहार की यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश में सकारात्मक संदेश दे रही है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा, कार्यकर्ताओं की मेहनत और शीर्ष नेतृत्व की नीतियां जनता के दिलों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में मिली विजय केवल राजनीतिक सफलता नहीं बल्कि नए भारत के निर्माण की दिशा में बढ़ाया गया मजबूत कदम है।
विधायक ने महाराजगंज के कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता की भी सराहना की और कहा कि चुनाव भले बिहार का रहा हो, लेकिन इसकी खुशी हर भाजपा कार्यकर्ता की है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल कहा कि बिहार की जनता ने मोदी जी के नीतियों और नीतीश सरकार में विश्वास कर मतदान किया परिणाम स्वरूप प्रचंड जीत हुई । आने वाले समय में भाजपा जनकल्याणकारी योजनाओं को और मजबूती से लागू कर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्हों ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इस जीत को ऊर्जा के रूप में लेकर संगठन को और सशक्त बनाएं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव पूर्व जिला उपाध्यक्ष सानंदन पटेल, रमेश वर्मा, बृजेंद्र पटेल, बैजनाथ पटेल, जय हिंद चौधरी, अजीत यादव, प्रदीप भारती, राकेश अग्रहरी, बलराम दुबे, अश्वनी तिवारी, प्रदुमन शर्मा, विजय गौड़, राहुल खरवार , इंद्रकैलाश गौड़, पवन तिवारी, अजय पाण्डेय, हरिद्वार वर्मा, राजीव द्विवेदी, जितेंद्र कनौजिया, सोनू कुमार,बलवंत वर्मा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बिजनौर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षाः जिलाधिकारी ने 17 जुलाई को प्रस्तावित योगी आदित्यनाथ के दौरे पर की बैठक
15/07/2026
विश्व युवा कौशल दिवस पर एक्सल डाटा सर्विसेज में कार्यक्रम, बीडीओ ने बांटे प्रमाणपत्र
15/07/2026
SNMMCH की बदहाल व्यवस्था पर मुख्य सचिव को शिकायत, अधीक्षक की कार्यशैली पर जांच एवं तबादला की मांग
15/07/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा अभियोजन इकाई, त्वरित विचारण (speedy Trial) एवं T.M.S.(Trial Monetring System) पर अपलोड कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई l
15/07/2026
मिशन शक्ति: ‘बहू–बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न, 41 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
15/07/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई l
15/07/2026
रविवार को 78 सेंटर पर आयोजित की जाएगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा
15/07/2026
राजधानी लखनऊ पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा
15/07/2026
उपायुक्त व एसएसपी ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि राजकीय सम्मान के साथ हुए सुपुर्द-ए-खाक
15/07/2026
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खिजरसराय के बाना गांव में धान की रोपाई का किया निरीक्षण l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!