
बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर महुली बाजार में फूटा जश्न, भाजपाइयों ने बांटी मिठाइयाँ
विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
बिहार में भाजपा एवं एनडीए गठबंधन की स्पष्ट जीत के बाद विंढमगंज क्षेत्र में जश्न का माहौल छा गया। महुली बाजार भाजपा कार्यकर्ताओं की खुशी और उत्साह से गूंज उठा। मंडल अध्यक्ष विंढमगंज वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बांटकर विजय का उल्लास मनाया और एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और बेहतर नेतृत्व को वोट देकर एनडीए को प्रचंड बहुमत से नवाज़ा है। जीत की खबर मिलते ही महुली बाजार में ढोल-नगाड़ों की थाप शुरू हो गई और कार्यकर्ताओं ने “एनडीए अमर रहे”, “मोदी–योगी ज़िंदाबाद” के नारों के साथ उत्सव का रंग जमा दिया।जश्न में शामिल प्रमुख कार्यकर्ताओं में मंडल उपाध्यक्ष उपेंद्र श्रीवास्तव,राकेश गुप्ता,मंडल महामंत्री पंकज गोस्वामी,कामेश्वर प्रसाद प्रजापति,
वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया (डीलर),नंदलाल गुप्ता,महेंद्र शर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने डांस, पटाखों और मिठाइयों के साथ जीत का जश्न मनाते हुए कहा कि यह परिणाम जनता के विश्वास और भाजपा की नीतियों की बड़ी जीत है।












