
।। एसएसपी कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ़्तार।।
उप निरीक्षक, लेखा, हरेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान लिपिक शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय फतेहगढ जनपद फर्रुखाबाद को 15,000/- (पन्द्रह हजार) की रिश्वत लेते दबोचा
- अजीत मिश्रा (खोजी)
।। एसएसपी कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते दबोचा।।
14 नवंबर 25। फर्रुखाबाद , उत्तर प्रदेश
उप निरीक्षक, लेखा, हरेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान लिपिक शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय फतेहगढ जनपद फर्रुखाबाद को 15,000/- (पन्द्रह हजार) की रिश्वत लेते हुए उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान, कानपुर की ट्रैप टीम द्वारा आज दिनांक 14.11.2025 को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 11.11.2025 को शिकायतकर्ता द्वारा कार्यालय उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान, कानपुर सेक्टर में प्रार्थना पत्र दिया, कि पूर्व में कार्य सरकार में की गयी यात्राओं के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता द्वारा यात्रा भत्ता प्रदान करने हेतु नक्शे भरे गए है तथा करीब 3 से 4 माह पहले एकाउन्ट शाखा में जमा किये गये है। यात्रा भत्ता के नक्शों की जांच / भुगतान का कार्य एकाउन्ट शाखा में नियुक्त हरेन्द्र सिंह चौहान, उप निरीक्षक लेखा द्वारा किया जाता है। मेरे द्वारा दिये गए यात्रा भत्ता के नक्शों के करीब रू0 1,45,000/- का भुगतान किया जाना है। उक्त यात्रा के नक्शों को जांचने का कार्य उप निरीक्षक, लेखा श्री हरेन्द्र सिंह चौहान के पास लम्बित है। भुगतान के एवज में हरेन्द्र सिंह चौहान द्वारा 20 प्रतिशत का आधा यात्रा भत्ता करीब रू0 15,000/- रिश्वत (उत्कोच) शिकायतकर्ता से मांग रहा हैं। तथा शेष धनराशि यात्रा भत्ता का भुगतान हो जाने के बाद देने की बात की गयी है। जिसे शिकायतकर्ता रिश्वत (उत्कोच) रू0 15,000/- नही देना चाहता है, अपितु रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है। गोपनीय जांच से प्रार्थना पत्र में अंकित तथ्य सही पाये गये। इस पर पुलिस अधीक्षक, उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान, कानपुर द्वारा ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम द्वारा दिनांक 14.11.2025 को आरोपी श्री हरेन्द्र सिंह चौहान, को पुलिस अधीक्षक कार्यालय फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद में रिश्वत (उत्कोच) रू० 15,000/- लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है।
उप निरीक्षक, लेखा, हरेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान लिपिक शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय फतेहगढ जनपद फर्रुखाबाद के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में थाना उ०प्र सतर्कता अधिष्ठान, कानपुर सेक्टर, कानपुर में अभियोग पंजीकृत कराने की कार्यवाही की जा रही है।
सतर्कता अधिष्ठान द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही की जाती है यदि कोई लोक सेवक (राजपत्रित / अराजपत्रित) द्वारा सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की माँग की जा रही हो तो-रिश्वत विरोधी हेल्प लाइन नं0-9454401866 पर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है।



















