
सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने अधिकारियों की क्लास लगाई और कई अहम निर्देश दिए।
➡️ डीएम ने कहा— शिकायतों का निस्तारण समय से करें, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी।
➡️ मौके पर मौजूद कानूनगो और लेखपालों को भूमि विवादों का स्थलीय निरीक्षण अनिवार्य रूप से करने का आदेश।
➡️ पिछले समाधान दिवस में मिली शिकायतों की रिपोर्ट देखने के बाद डीएम ने तत्काल जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए।
—
65 शिकायतें दर्ज, 7 का मौके पर निस्तारण
इस समाधान दिवस में कुल 65 प्रार्थना पत्र आए।
राजस्व विभाग — 55
पुलिस — 5
विकास — 2
विद्युत — 2
लोक निर्माण विभाग — 1
इनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि बाकी को 3 दिनों के भीतर निपटाने का आदेश दिया गया।
—
अधिकारियों पर गिरी गाज — एक दिन का वेतन काटने का आदेश
कार्यक्रम में डीएफओ, उप प्रभारी वनाधिकारी, और अधिशासी अभियंता राप्ती नहर खंड-02 के अनुपस्थित पाए जाने पर डीएम ने उनका एक दिन का वे
तन काटने का आदेश जारी कर दिया।
कौन-कौन रहे मौजूद?
कार्यक्रम में PD नागेंद्र त्रिपाठी, DDO सतीश सिंह, DSO देवेंद्र सिंह, DIOS अरुण कुमार, BSA शैलेश कुमार सहित पुलिस-प्रशासन और स्थानीय विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




