
देवकली। राष्ट्रीय मानवाधिकार और महिला बाल विकास आयोग के जिलाध्यक्ष अशोक प्रताप त्रिपाठी ने प्रमुख महासचिव डॉ. रवीन्द्र मिश्रा के निर्देश पर कुंवर राघवेन्द्र सिंह को गाजीपुर का नया जिला महासचिव नियुक्त किया। शनिवार को कैम्प कार्यालय कुसुमी कलां में आयोजित संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में उन्हें माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया।
बैठक में पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि राघवेन्द्र सिंह की सक्रियता, अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन की मजबूती बढ़ेगी और जिले में जनहित से जुड़े कार्यों को और गति मिलेगी।
कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष कमलेश यादव, जिला सचिव रूद्रमणि त्रिपाठी एडवोकेट सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।













