
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से वंचित छात्रों का संदिग्ध डाटा शिक्षण संस्थाओं (कक्षा 11-12 को छोड़कर) की लॉगिन आईडी पर अपलोड कर दिया गया है। यह डाटा जनजाति, सामान्य, ओबीसी तथा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों से संबंधित है, जिनके आवेदनों में त्रुटियां या अपूर्ण जानकारी पाई गई।
उन्होंने सभी संस्थानों को निर्देश दिया कि वे इस डाटा को तुरंत डाउनलोड कर लें और प्रत्येक छात्र से संबंधित त्रुटि विवरण एवं आवश्यक साक्ष्य संकलित कर 20 नवंबर तक समाज कल्याण कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट न मिलने की स्थिति में पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लाभ से वंचित हो सकते हैं। इसलिए संस्थानों से समय पर और सही जानकारी प्रस्तुत करने की अपील की गई है।













