A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में 50 बेड के विश्राम सदन का भव्य उद्घाटन, सांसद जगदंबिका पाल बोले—“जनपद के लिए ऐतिहासिक दिन”

पावरग्रिड ने CSR फंड से तैयार कराया भवन, 500 हैंडपंप व 500 सोलर लाइट भी जिला प्रशासन को सौंपे

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय/जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में पावरग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित 50 बेड के आधुनिक विश्राम सदन का उद्घाटन शनिवार को भव्य समारोह में किया गया।n6893246291763306642009689ec96df5664e22d39419f9a9278334aa821d5614bc76a072099d8bfdb3d485

मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल तथा विशिष्ट अतिथि पावरग्रिड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर.के. त्यागी, विधायक विनय वर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, स्वतंत्र निदेशक पावरग्रिड युगेश कुमार दीक्षित, कार्यपालक निदेशक शिव तपस्या पासवान एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा शिलापट का अनावरण कर विश्राम सदन का शुभारंभ किया।

 

उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने भवन का निरीक्षण किया और परिसर में पौधरोपण भी किया।

 

 

 

सांसद बोले—मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी बड़ी राहत

 

बीएसए ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि जनपद के विभिन्न हिस्सों से आने वाले मरीजों के परिजन अक्सर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो जाते थे।

उन्होंने कहा—

 

> “पावरग्रिड द्वारा CSR मद से निर्मित 50 बेड का यह विश्राम सदन जनपदवासियों के लिए वरदान साबित होगा।”

 

 

 

सांसद ने बताया कि पावरग्रिड ने 500 हैंडपंप और 500 सोलर लाइटें भी जिला प्रशासन को हस्तांतरित की हैं।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया था और प्रधानमंत्री ने यहीं से उत्तर प्रदेश के 9 मेडिकल कॉलेजों का वर्चुअल लोकार्पण किया था।

 

सांसद ने पावरग्रिड के CMD से आग्रह किया कि पीजीआई के डॉक्टर टेलीमेडिसिन के माध्यम से सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज के मरीजों को इलाज उपलब्ध कराएं।

उन्होंने काला नमक चावल के वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रसार का भी उल्लेख किया।

 

 

 

अन्य अतिथियों ने भी रखा अपना विचार

 

कार्यक्रम को पावरग्रिड के CMD आर.के. त्यागी, विधायक विनय वर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, स्वतंत्र निदेशक पावरग्रिड युगेश कुमार दीक्षित, कार्यपालक निदेशक शिव तपस्या पासवान और जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने भी संबोधित किया।

 

 

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

 

इस भव्य कार्यक्रम में बस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, नपा सिद्धार्थनगर अध्यक्ष गोविंद माधव, पूर्व नेपाल सांसद अभिषेक शाह, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन, अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी

और भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!