A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज दिनांक 19.11.25 को विश्व बाल दिवस 2025 के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का सफल आयोजन

आज दिनांक 19.11.25 को विश्व बाल दिवस 2025 के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का सफल आयोजन उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रघुनाथखाप गुरुआ गया जी में किया गया, जिला परियोजना प्रबंधक , जयवन्ती सिन्हा महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया, एवं चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर -1098 के बारे में बताया गया। स्कूल की बच्चियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता , बाल विवाह के विषय पर भाषण प्रतियोगिता , एवं रुमालगिराव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता संपन्न होने के उपरांत प्रथम , एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मैडल एवं शिल्ड देकर सम्मानित किया गया एवं उपस्थित सभी बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण किया गया।

अंत में सभी प्रतिभागियों द्वारा पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया , इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकाश निगम के ज़िला परियोजना प्रबंधक जयवंती सिन्हा एवं ज़िला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन के कर्मी सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षक/शिक्षिका मौजूद थे।

संपूर्ण कार्यक्रम ज़िला प्रोग्राम पदाधिकारी गया जी के निर्देशन में किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!