A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबिजनोर

नहटौर (बिजनौर ) खेलों में निष्ठा, लगन, समर्पण भावना से भाग लें: राहुल चौधरी

Screenshot 20251120 195126 Gallery

साईं मिलेनियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वार्षिक खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। बुधवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में अर्थ, मास, सैटर्न, यूरेनस हाउस के छात्रों ने दौड़ ऊंची कूद, बाधा दौड़, चक्का, भाला फेंक आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके प्रतियोगिताओं को आकर्षक बनाया। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल चौधरी, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, स्कूल प्रबंधक सुनील त्यागी, प्रधानाचार्य कंचन शर्मा आदि अतिथियों ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल देकर प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूल प्रशासन की ओर से एमडी सुनील त्यागी ने राहुल चौधरी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। छात्रों ने भी राहुल चौधरी से फोटोग्राफी और साथ ही सेल्फी ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल चौधरी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जीवन के विकास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। किसी भी क्षेत्र में जाने पर यदि व्यक्ति स्वस्थ है यह उसकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेलो में निष्ठा लगन समर्पण भावना से उसके प्रदर्शन में पूर्ण सहभागिता करें। एक न एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।

प्रतियोगिता का संचालन संयोजक पंकज चौधरी व रितु चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कंचन शर्मा, रुकमेश चौहान, मोहिता बक्शी, फैजान अंसारी, शुभम राणा, दिनेश शर्मा, पंकज कुमार विश्वकर्मा, नावेद इकबाल, दीपक बब्बर, अभिषेक सिंह, अंकित शर्मा, रिंकूल चौधरी, केशव सिंह, दीपेंद्र आर्य, अमजद हुसैन, अंजू रानी, अर्चना चौधरी, आदित्य गोयल, शालिनी एनम, रश्मि वर्मा, ऑफिस हुसैन, एकांत सिंह, राहुल शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!