A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

जनपद कार्यालय में सीईओ ने दिलाई संविधान की शपथ

कटनी, रीठी। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

IMG 20251127 WA0003बुधवार को समूचे प्रदेश के साथ-साथ रीठी विकास खंड मुख्यालय में भी संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनपद पंचायत कार्यालय रीठी में आयोजित कार्यक्रम में सीईओ राजेश नागेन्द्र सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई तथा प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया।IMG 20251127 WA0001 1 सीईओ ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत के संविधान की उद्देशिका “हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतांत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता-अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्पित हैं ” की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश साहू, पीसीओ डीलन सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इसी तरह विकास खंड मुख्यालय में संचालित शासकीय कन्या हाई स्कूल रीठी में भी प्राचार्य प्रभु नारायण दुबे द्वारा छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर शिक्षक अशोक विश्वकर्मा, प्रमोद शिवने, नारायण तिवारी, रश्मि राय, नंदश्री जैन सहित अन्य जन उपस्थित थे।IMG 20251127 WA0002

खिरवा टोला में भी मनाया गया 76 वां संविधान दिवस

इसी कड़ी में रीठी विकास खंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरवा टोला में भी 76 वां संविधान दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर सबसे पहले प्राचार्य एसपी दहायत ने विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया। प्राचार्य ने छात्रा-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि उद्देशिका संविधान की आत्मा है। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित एवं श्रेष्ठ संविधान है। जिसमें समस्त भारतीयों के लिए समान रूप से जहां मौलिक अधिकारों का उल्लेख है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सुंदर चित्र भी उकेरे वहीं संविधान की उद्देशिका का लेखन भी किया गया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान सुनीता गुप्ता, श्याम लाल महोबिया, प्रतिपाल सिंह ठाकुर, मोनाली गुप्ता, शिवानी बड़गैंया, पप्पू लाल साहू, मिथलेश गौतम, दिव्या साहू, राजा, रूक्मणी पटेल सहित अन्य जन उपस्थित थे। इसी तरह रीठी विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला डांग में भी संविधान दिवस हर्षोल्लास व गरिमा के साथ मनाया गया। यहां छात्र-छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर शिक्षक राजेन्द्र सिंह, मनोज पाल, कुलदीप विश्वकर्मा, सरिता राय, रोहित राय सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!