A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीधार्मिकमध्यप्रदेश

शिव महापुराण – भोलेनाथ की निकली बारात नगरवासी बने बाराती

कथा व्यास ने सुनाई शिव-पार्वती विवाह की कथा 

कटनी,रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

IMG 20251127 WA0012 रीठी नगर के पोस्ट आफिस तिराहा स्थित कंदेले परिवार में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिवस कथा में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह प्रसंग सुनाया गया। इससे पूर्व भगवान शिव -माता पार्वती और शिव महापुराण की विधिवत पूजा- अर्चना करने के बाद कथा शुरू हुई। इस दौरान सजीव झांकियां भी सजाई गई। नगर में भगवान शिव की गाजे-बाजे के साथ बारात निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी बाराती बनकर शामिल हुए। भगवान शिव की बारात का लोगों द्वारा जगह-जगह स्वागत कर पूजा-अर्चना की गई। जमकर आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान कथा वाचक पंडित सचिन शास्त्री जी महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि वर्तमान दौर में ऐसा कोई मनुष्य नहीं है जो दुखी न हो लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता है कि हम भगवान का स्मरण करना ही छोड़ दें। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। भगवान का नाम स्मरण करने मात्र से हर एक विषम परिस्थिति को पार किया जा सकता है। इसलिए हम सभी को भगवान के नाम का स्मरण करना चाहिए। कथा व्यास जी ने शिव-माता पार्वती विवाह की कथा सुनाते हुए कहा कि माता पार्वती ने हिमालय राजा के यहां पर जन्म लिया था। IMG 20251127 WA0013पार्वती बचपन से ही भगवान भोलेनाथ को मानती थी। इसीलिए भोलेनाथ से माता पार्वती का विवाह हुआ। उन्होंने कथा सुनाते हुए कहा कि भोलेनाथ व माता पार्वती के विवाह के पहले से ही तारकासुर राक्षस का तीनों लोक में अत्याचार था और उसका वध भोलेनाथ व माता पार्वती के पुत्र से होना था। इसीलिए भोलेनाथ व माता पार्वती का विवाह पहले से ही होना तय था। IMG 20251127 WA0011यानी यह सब लीला भगवान की थी। इस दौरान श्रद्धालुओं को धार्मिक भजनों पर नृत्य करते हुए भी देखा गया। प्रदीप कंदेले, महेश कंदेले, राजेश कंदेले, राकेश कंदेले, संदीप राय, राजेश पाटकर, रीतेश गुप्ता, नितिन कंदेले, साकेत, मयंक, गिरजा बाई, उषा, सीमा कंदेले, जया कंदेले, प्रियंका, रागिनी कंदेले, रजनी, शिवानी, श्वेता, मेघा, सृष्टि, साक्षी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रोताओं की उपस्थिति रही।

Back to top button
error: Content is protected !!