
धनबाद
कोयला सचिव का कतरास आगमन अचानक रद्द होने से रैयतों और अधिकारियों में गहरी मायूसी छा गई। गुरुवार को सिजुआ क्षेत्र स्थित कनकनी कोलियरी में कोल सचिव का दौरा तय था, जिसके लिए बीसीसीएल अधिकारियों ने कई दिनों से व्यापक तैयारी कर रखी थी।
लेकिन देर शाम कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिलते ही न केवल बीसीसीएल प्रशासन, बल्कि स्थानीय पीड़ित रैयत भी निराश हो गए। लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लगाए लोग सचिव से मुलाकात का इंतजार कर रहे थे, जो अब टल गया।










