
क्या नेशनल हाईवे और संबंधित विभाग कर रहे बड़ी दुर्घटना का इंतजार??

त्रिवेणी संगम कहे जाने वाले पुरूर में NH 30 व राजमार्ग 930 पर ह्रदयस्थल रानीदुर्गवती चौक के एक किनारे गढ्ढा तो दूसरी मोड़ पर सड़क भयानक जर्जर हालत में आजतक यथावत है।
सब से प्रमुख बात के इसी चौक से जिला मुख्यालय केवल 35किमी की दूरी और उपजिला गुरूर से मात्र 10किमी की दूरी पर स्थित है और यही से हर तरह के परिवहन होना है लगभग 24घंटे व्यस्त और भारी दबाव वाला क्षेत्र माना जाता है ।
ऐसा नहीं के इसकी खबर जिला प्रशासन ,राष्ट्रीय राज्यमार्ग विभाग को नहीं है लेकिन बहुत ही दुख और शर्मनाक बात है के इतनी गंभीर स्थिति को नजरअंदाज कर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रह है।
आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला जर्जर की स्थिति लगभग 6 माह से ऊपर होगी लेकिन अभी तक कोई मरम्मत नहीं हो पाई है और न ही किसी जिम्मेदार ने अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।।
इस मामले को जब हमने यहां के जनप्रतिनिधि जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू से बात कि तो उन्होंने इस गड्ढे को लेकर चिंता व्यक्त की और त्वरित इसे गंभीरता से लेकर संबंधित विभाग को अवगत कराया और इसे मरम्मत के लिए अधिकारियों से निर्देशित किया अब आगे देखना है के क्या संबंधित विभाग इस मामले में कोई संज्ञान लेकर मरम्मत करती है या इसके बाद भी आंख बंद करके तमाशबीन बने रहेगी।।







