A2Z सभी खबर सभी जिले की

एसपी ने थाना हाथरस गेट का किया निरीक्षण

IMG 20251128 WA0011 1हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने थाना हाथरस गेट का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र कृष्ण नारायण, प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राठी सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक को सलामी गारद द्वारा सलामी दी गई।

 

उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र, कंप्यूटर कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात, बैरक, मैस व शौचालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं अभिलेखों को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। सीसीटीएनएस, केस डायरी, आईजीआरएस पोर्टल, डायल 112 से संबंधित इवेंट्स और अपराधियों की डाटा फीडिंग समय से करने पर विशेष जोर

थाना क्षेत्र में गश्त बढ़ाने व असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी के दिए निर्देश दिया। एसपी ने उपनिरीक्षकों को विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण, मुकदमों की प्रभावी पैरवी, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई तथा पॉक्सो मामलों में साक्ष्यों का समयबद्ध परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।थना क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, अराजक तत्वों पर सख्त निगरानी रखने, टॉप-10 अपराधियों और जेल से छूटे व्यक्तियों का सत्यापन करने तथा जनता से अच्छा व्यवहार बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!