A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

वरीय अधिकारियों के कार्यालयों में लंबे समय से पदस्थापित कर्मी हटेंगे, विभाग ने शुरू की पहचान

*रांची।* वरीय पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों में लंबे समय से पदस्थापित कर्मी हटाए जाएंगे। भ्रष्टाचार के विरुद्ध डीजीपी सख्त हैं। उन्होंने पुलिस मुख्यालय की प्रत्येक शाखाओं से वहां पदस्थापित बलों की जानकारी मांगी है, जिसकी समीक्षा की जानी है।

जिन शाखाओं से वहां पदस्थापित बलों की जानकारी ली जा रही है, उनमें एडीजी अभियान, आइजी अभियान, आइजी मुख्यालय, आइजी प्रशिक्षण, आइजी मानवाधिकार, डीआइजी बजट, डीआइजी कार्मिक, डीआइजी सड़क सुरक्षा, सार्जेंट मेजर पुलिस मुख्यालय शामिल हैं।

पुलिस मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों-कर्मियों की सूची पर डीजीपी को आपत्ति है कि वहां आवश्यकता से अधिक पुलिसकर्मी-पदाधिकारी तैनात हैं। जहां प्रतिनियुक्ति अधिक होगी, वहां आवश्यकता से अधिक बल की उनके पैतृक वाहिनी, जिला में वापसी भी होगी।

पूर्व में अवैध वसूली संबंधित शिकायतों को भी डीजीपी तदाशा मिश्रा ने गंभीरता से लिया है। पूर्व में पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित एक इंस्पेक्टर के विरुद्ध एसीबी धनबाद ने आइआर कर जांच जारी रखा है।

झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार ने भी आनलाइन शिकायत कर पूर्व के डीजीपी के कार्यकाल के कुछ अधिकारियों-कर्मियों पर अवैध वसूली की शिकायत कर रखी है। हालांकि, उस आनलाइन शिकायत मामले में रांची पुलिस की ओर से अब तक आगे की कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। मामला विचाराधीन है।

Back to top button
error: Content is protected !!