A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर नगर भवन में रंगारंग कार्यक्रम 14 जरूरतमंदों को मिला सहायक उपकरण, 272 दिव्यांगजन हुए शामिल

IMG 20251203 232637

बलौदाबाजार, 3 दिसम्बर 2025/
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर नगर भवन बलौदाबाजार में बुधवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों के सम्मान, अधिकारों और उनकी प्रतिभा के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सूलोचना यादव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे।

272 दिव्यांगजन एवं सहयोगियों ने लिया हिस्सा

जिले के विभिन्न विकासखण्डों से आए कुल 272 दिव्यांगजन एवं उनके सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। मनोविकास केन्द्र बलौदाबाजार के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने योग, सांस्कृतिक नृत्य, गीत-संगीत, कवितापाठ तथा ढोलक की थाप पर शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।
सभी जनपदों से आए बच्चों ने रंगोली, डांस और गीत गायन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

स्वास्थ्य परीक्षण व परिवहन पास का निर्माण

जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, वहीं परिवहन विभाग द्वारा मौके पर ही दिव्यांगजन परिवहन पास बनाए गए।

विजेताओं को पुरस्कृत, सभी प्रतिभागियों को मिले स्कूल बैग

प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी दिव्यांगजनों को स्कूल बैग वितरित किए गए।

14 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित, मिले सहायक उपकरण

समारोह में कुल 14 जरूरतमंद दिव्यांगजन को सहायक उपकरण प्रदाय किए गए—

1 मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल

5 सामान्य ट्रायसाइकिल

6 श्रवण यंत्र

2 व्हीलचेयर

इन उपकरणों को प्राप्त कर दिव्यांगजन एवं उनके परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर ए.आर. टण्डन, डिप्टी कलेक्टर अरुण सोनकर, उपसंचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल सहित चिकित्सा एवं परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम दिव्यांगजनों के उत्साह, प्रतिभा और आत्मविश्वास से सराबोर रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!