
कोठाज चारभुजानाथ के यहां विशाल रक्तदान शिविर 7 दिसंबर को होगा
वंदे भारत न्यूज़
भीलवाड़ा जिले के कोटडी उपखंड क्षेत्र के कोठाज ग्राम में स्थित चारभुजा नाथ के यहां विशाल रक्तदान शिविर 7 दिसंबर रविवार को आयोजित किया जाएगा इसको लेकर मंगलवार को चर्चा की गई । तथा पोस्टर का विमोचन भी किया गया यह रक्तदान शिविर शहर के बस स्टैंड स्थित चारभुजा नाथ धर्मशाला में रखा जाएगा, पोस्टर विमोचन में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र कासलीवाल, प्रशासक गोपाल सिंह, कानावत रावणा राजपूत जितेंद्र सिंह मेड़तिया, भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष दुर्गेश गुगलिया, देवकिशन सुथार, रूपचंद जैन, बलवीर सिंह, नेमीचंद जैन ओर भक्त जन मोजूद थे 










