A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

वक्फ़ की ज़मीनों का स्थलीय निरीक्षण 5 दिसंबर तक ऑनलाइन अपडेट करने का निर्देश

4/12/205

IMG 20251204 WA0096

 

वक़्फ़ की जमीनों का स्थलीय निरीक्षण, 5 दिसंबर तक ऑनलाइन अपडेट करने का निर्देश

 

कुदरा/मोहनिया/नटया बहुअरा/मझाडी/बबुरा/भभुआ/चैनपुर, कैमूर (बिहार) —

आज दिनांक 3 दिसंबर 2025 को कैमूर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं गांवों में स्थित वक़्फ़ की जमीनों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण वक़्फ़ संपत्तियों के संरक्षण, सत्यापन और ऑनलाइन रिकॉर्ड को अद्यतन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जिले के कुदरा, मोहनिया, नटया बहुअरा, मझाडी, बबुरा, भभुआ एवं चैनपुर क्षेत्र में फैली वक़्फ़ भूमि—जिनमें कब्रिस्तान, खानकाह, ईदगाह, ऐशा बाड़ा, इमाम चौक जैसी धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण संपत्तियाँ शामिल हैं—का भौतिक सत्यापन किया गया। दौरे के दौरान संबंधित गांवों के मुतवल्ली, सदर और सेक्रेट्री को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि इन सभी संपत्तियों का ऑनलाइन ‘उम्मीद पोर्टल’ पर 5 दिसंबर 2025 तक अद्यतन (अपलोड) कार्य अवश्य पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान आली जनाब जुल्करनैन खान, भूतपूर्व सैनिक, भी उपस्थित रहे। उन्होंने गुलाम सरवर मुस्लिम मुसाफिरखाना परिसर में कंप्यूटर व लैपटॉप के साथ बैठकर ऑनलाइन प्रक्रिया का कार्य किया और विभिन्न जगहों पर हो रही तकनीकी व प्रशासनिक कठिनाइयों को समझने व हल करने का प्रयास किया।

इस महत्वपूर्ण अभियान में सदर नौशेर अली उर्फ़ मुन्ना, मोहम्मद मासूक खान, अस्लम अंसारी, ऐकराम अहमद, इम्तियाज अंसारी (तालिम मरकज), स़हानवाज़ मिस्त्री सहित कई अन्य सहयोगी सक्रिय रूप से जुड़े रहे। सभी साथियों के संयुक्त प्रयास से निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी वक़्फ़ संपत्तियों को पोर्टल पर अपलोड करने का लक्ष्य रखा गया है।

वक़्फ़ संपत्तियों की सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया यह निरीक्षण प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा समय पर अद्यतन कार्य नहीं करने पर कार्रवाई की भी गुंजाइश रहेगी

(   चैनपुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!