
कटनी
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बिचौलियों और व्यापारियों की पकड़ ढीली करने प्रशासन की मुहिम लगातार जारी है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी हाल में अवैध धान उपार्जन केन्द्रों तक पहुँचने नहीं दिया जाये। इसी के तहत गठित संयुक्त जांच दल जिले में धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर लगातार नज़र रख रहा है।बुधवार को इसी सिलसिले में रीठी विकासखंड के ग्राम खिरवा हर द्वारा स्थित कान्हा राइस मिल के गोदाम का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान टीम को 3,458 बोरियों में भरा कुल 1383.20 क्विंटल धान मिला। प्रबंधन द्वारा धान भंडारण के वैध दस्तावेज स्थल पर उपलब्ध नहीं कराए गए, जिसके बाद मंडी अधिनियम 1972 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। इसके लिए मिल संचालक से आवश्यक अभिलेख और दस्तावेज मांगे जाएंगे।जांच दल में रहे शामिल श्री खगेश मरावी सुश्री प्रियंका सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीं प्रशांत मौर्य, कृषि उपज मंडी श्रीं मनीष त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक, मंडी श्री कार्तिकेय वर्मा, हल्का पटवारी एवं ग्राम कोटवार प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने से पहले ही जिले में धान के अवैध संग्रहण और ढुलाई पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। खाद्य, राजस्व और कृषि उपज मंडी विभाग की संयुक्त टीम आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रखेगी ताकि उपार्जन केंद्रों में केवल पात्र किसानों का ही धान पहुंचे।
कटनी ब्यूरो चीफ
सुरेन्द्र कुमार शर्मा
हर ताजी खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें










