A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार,घटना मे प्रयुक्त लाठियां बरामद

IMG 20251203 WA0108सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के कुशल निर्देशन में, वरिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा तथा एस.डी.ओ.पी. देवरी शशिकांत सरयाम के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी केसली निरीक्षक हरिराम मानकर के नेतृत्व में हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना केसली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 27.11.2025 की रात्रि लगभग 11:00 बजे फरियादिया सीतारानी पति गुड्डन अहिरवार (उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम घाना) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुरानी रंजिश को लेकरआरोपी चंदन अहिरवार, मुन्ना अहिरवार और जानकी अहिरवार द्वारा उसके पति गुड्डन अहिरवार के साथ गाली-गलौज कर लाठी एवं मुक्कों से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई गई, जिससे उन्हें सिर, आंख व अन्य स्थानों पर गंभीर चोटें आईं। आहत को उपचार हेतु केसली से सागर बीएमसी तथा बाद में हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दिनांक 30.11.2025 को उनकी मृत्यु हो गई। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना केसली में अपराध क्रमांक 329/25 धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 351(2), 3(5), बीएनएस में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। दौरान विवेचना मामले में धारा 103 (1) बीएनएस का इजाफा किया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों की तलाश कर तीनों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक-एक बांस की लाठी जप्त की गई।गिरफ्तार आरोपी,चंदन उर्फ भूरेलाल पिता गोवर्धन अहिरवार (उम्र 26 वर्ष) निवासी घाना,मुन्ना पिता गोवर्धन अहिरवार (उम्र 36 वर्ष) निवासी घाना श्रीमति जानकी पति मुन्ना अहिरवार (उम्र 33 वर्ष) निवासी घानागिरफ्तारी उपरांत तीनों आरोपियों को न्यायालय केसली में पेश किया गया, जहाँ सेआरोपी चंदन व मुन्ना को उपजेल रहली भेजा गया तथा आरोपिया जानकी को केन्द्रीय जेल सागर भेजा गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक हरिराम मानकर के प्रभावी नेतृत्व एवं तत्परता से कार्य करते हुए अल्प समय में गंभीर अपराध का सफल खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्त में लिया गया है, जो केसली पुलिस की दक्षता, संवेदनशीलता और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण है।अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी* उनि माधव सिंह, प्रआर 789 राजेश सिंह, प्रआर 1088 कैलाश, प्रआर 1662 दिनेश चौहान, आर 508 कन्छेदी, आर 588 राहुल, आर 122 बलराम, म.आर 1224 रागिनी तिवारी, म.आर 735 पूजा पटैल, एनआरएस ब्रजेन्द्र दांगी, रानू सेन एवं श्रीराम पटैल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!