

अमित पाटीदार /सारंगी
यहा कि कन्या हाई संकुल के प्राथमिक विद्यालय नवापाड़ा में दोपहर 1 बजे के करीब मुकेश पिता देवजी खडीया ने अचानाक नशे में दुत होकर स्कूल में आ गया और सभी शासकीय सामान को तोड़फोड़ करने लगा और रजिस्टर फाड़ने लगा अलमारी गिरने लगा टेबल कुर्सी को इधर-उधर फेंकने लगा यह सब देखकर स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे घबरा गए और वहां पर बच्चों को पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षक मानसिंह कटारा के साथ मारपीट भी की यह सब देखकर सभी घबरा गए और उसे रोकने की कोशिश की तो गाली गलौज करने लगा अतिथि ने अपना मोबाइल निकाला और पुलिस को फोन लगाने की कोशिश की शराबी ने मोबाइल हाथ से छीन लिया और उसे जमीन पर दो-तीन बार पटक दिया जिससे अतिथि शिक्षक का मोबाइल पूरी तरह चकनाचूर हो गया यह सब मामला देखकर बच्चे शिक्षक सभी स्टाफ वहां घबरागए आसपास के लोगों को बुलाया और उसे भगाने का प्रयास किया तो सभी लोगों को गाली-गलौज कर रहा था

वह आया और सभी सामान इधर-उधर फेंकने लगा और मेरे साथ मारपीट भी की मैंने मोबाइल निकाला और तो उसने मोबाइल हाथ से छीन लिया और मेरा मोबाइल जमीन पर पटक दिया और मेरा 29000 का मोबाइल उसने तोड़ दिया- अतिथि शिक्षक मानसीह कटारा
यह सब देखकर सभी बच्चे घबरा गए थे मैंने रोकना कोशिश की मेरे साथ गाली-गलौज कर और शासकीय सामान को नुकसान पहुंचा- प्रधान अध्यापक लक्ष्मण खड़िया
मुझे इसके बारे कोई सूचना प्राप्त नहीं मिली थी आपके द्वारा सूचना मिली है मेने मौके पर जाकर देखा है ।- कन्या हाई संकुल प्राचार्य नितिन परमार
आवेदन हमें स्कूल के शिक्षक द्वारा प्राप्त हुआ था हम कार्रवाई करने गए थे पर जिस पर आरोप है वह हमें मिला नहीं- चौकी प्रभारी दीपक देवरे
आपके द्वारा मुझे सूचना मिली है मेने मौके पर वहां के प्राचार्य को भेजा है- खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र ओझा।










