
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
गुरुवार 04 दिसंबर 2025-: =============== प्राप्त हुई जानकारी के भारतीय रेलवे तत्काल टिकटों काउंटर बुकिंग में परिवर्तन करने जा रही है। जानकारी के अनुसार अब रेल यात्रियों को टिकट कन्फर्म करने के लिए अपने मोबाईल पर ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा। जानकारी के अनुसार यह प्रणाली कुछ ही दिनों में देशभर की सभी ट्रेनों पर लागू किया जा सकता है। भारतीय रेलवे के द्वारा काउंटर टिकिट बुकिंग को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसा निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही ट्रेन रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने का समय को भी चार घंटे से बदलकर आठ घंटे पहले किया जायेगा। रेलवे के इस निर्णय से वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को अपनी प्लानिंग करपे के लिए पहले से अब अधिक समय मिल सकेगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी ने ट्रेन रिजर्वेशन टिकिट चार्ट टाइमिंग के बदलाव को मंजूरी दे है। पहले से ही ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग में आधार वेरिफिकेशन और जनरल रिजर्वेशन में ओटीपी व्यवस्था भी चालू हो चुका है।काउंटर से तत्काल टिकट बुकिंग करने के लिए-: जिस दिन जो ट्रेन चलती है उससे एक दिन पहले सुबह दस बजे एसी या ग्यारह बजे नॉन एसी तत्काल टिकट बुकिंग काउंटर पर जाएं। काउंटर पतत्काल टिकट रिजर्वेशन बुकिंग फार्म को भरें, जिसमे कि अपना नाम पता आयु ट्रेन नंबर यात्रा की तारीख और सबसे आवश्यक काम अपना मोबाईल नंबर फार्म पर स्पस्ट रूप से लिखें। काउंटर पर मौजूद रेल कर्मचारी को अपना फार्म दे, और वह कम्प्यूटर में पूरी जानकारी डालकर यह बता देगा कि आपको यात्रा के लिए कितने पैसे देने होंगे उतना पैसा काउंटर पर जमा कर दें। इसके बाद अपके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी आयेगा और पेमेंट पूरा होते ही यह ओटीपी मोबाईल पर दिखाई देगा जिसे काउंटर पर उपस्थित कर्मचारी को बताना होगा।










