नवांकुर संस्था कालापीपल सेक्टर ब्रिजिशनगर द्वारा ग्राम जामली में किया बोरी बंधान
जन अभियान परिषद इछावर।
04/12/2025 , गुरुवार
जल संचय अभियान के तहत गुरुवार को
नवांकुर संस्था कालापीपल
सेक्टर ब्रिजिशनगर , गांव जामली की आड़ा खाल नदी पर बोरी बंधान किया। इस बोरी बंधान में 30 बोरी का उपयोग कर निर्माण से आसपास की भूमि पर रबी सीजन में सिंचाई सुविधा मिलेगी। वहीं गर्मी तक आसपास के जल स्त्रोतों की रिचार्जिंग भी होगी।
जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्वयक बीलू भिलवारे मेम ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान पूरे प्रदेश में जन अभियान परिषद द्वारा जन सहभागिता से अभियान चलाया जा रहा है, जिले में भी यह अभियान आगामी 30 दिसंबर तक सक्रियता से चलेगा। इस अभियान के तहत छोटे-छोटे बोरी बंधान एवं स्टॉप डेम बनाए जाएंगे। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था से अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राठौर , समाज सेवक श्री मोहनलाल तिवारी , राजेश परमार , मनोज शर्मा , भैया लाल , बनप वर्मा, राम प्रसाद, आदि ग्रामीण जन मौजूद रहे।










