A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबिजनोरलखनऊसहारनपुर

सहारनपुर-गोमतीनगर के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत; नजीबाबाद-मुरादाबाद पर ठहराव, रेलवे बोर्ड ने बदला टाइमटेबल

Vandea

रेलवे बोर्ड ने सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन का रूट बदलकर अब इसे गोमतीनगर तक संचालित करने का निर्णय लिया है। नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और डालीगंज समेत कई स्टेशनों पर मिले नए ठहराव। संचालन तिथि जल्द घोषित होगी।

नजीबाबाद-सहारनपुर रेलखंड से गुजरने वाली नई वंदे भारत ट्रेन के संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। आठ नवंबर को लखनऊ-सहारनपुर रूट पर उद्घाटन के बाद ट्रेन संचालन शुरू नहीं हो पाया था। अब रेलवे बोर्ड ने इसका रूट संशोधित करते हुए सहारनपुर से गोमतीनगर तक चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर. नीलम द्वारा जारी नए टाइमटेबल के अनुसार ट्रेन संख्या 26503 वंदे भारत सहारनपुर से सुबह 5:05 बजे रवाना होगी।

नजीबाबाद- सुबह 6:25

मुरादाबाद-सुबह 8:00

गोमतीनगर आगमन – दोपहर 2:05 बजे

वापसी यात्रा का समय

ट्रेन संख्या 26504 वंदे भारत गोमतीनगर से अपराहन 3:10

मुरादाबाद-रात्रि 8:35, नजीबाबाद-रात्रि 9:54

सहारनपुर पहुंचने का समय – रात्रि 11:50

नई वंदे भारत ट्रेन में कई प्रमुख शहरों को ठहराव सूची में शामिल किया गया है। रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सितारगंज जंक्शन, सितारगंज सिटी, सीतापुर, डालीगंज। डालीगंज जंक्शन को नया ठहराव दिया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!