
ब्यूरो न्यूज़
हरिद्वार । शिवालिक हाइट्स जूनियर हाई स्कूल में कक्षा छह से कक्षा आठ तक के बच्चों के बीच सोशल मीडिया के वरदान या अभिशाप पर ज्ञानवर्धक वाद विवाद प्रतियोगिता हुई । इसमे छात्रों ने सोशल मीडिया के प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनमें महत्वपूर्ण सोच व सार्वजनिक बोलने के कौशल को विकसित किया । प्रधानाचार्य सरोज वाला ने कहा कि छात्रों को दो समूह में बांटा गया
जिसमे एक समूह पक्ष और दूसरा विपक्ष, पक्ष टीम के छात्रों ने तर्क किया कि सोशल मीडिया वैश्विक स्तर पर संपर्क स्थापित करने और सूचनाओं के त्वरित प्रसार का एक बेहतरी माध्यम है विद्यार्थियों ने बताया कि यह शैक्षिक संसाधनों तक पहुंचने अध्ययन समूह के माध्यम से सहयोग करने और नए कौशल सीखने में मदद करता है
कुछ प्रतिभागियों ने स्काइप जैसे प्लेटफार्म का भी उदाहरण दिया जो दूर रहने वाले परिवारों के सदस्यों से जुड़ने में मदद करता हैं। वही विपक्ष ने सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से होने वाली लत और
पढ़ाई से ध्यान भटकाने पर कहा कि सोशल मिड़िया जितना फायदेमंद है उतना ही नुकसान दायक है
अवसाद और साइबरबुलिंग (ऑनलाइन उत्पीड़न) के बढ़ते मामलों और सोशल मीडिया गलत सूचनाओं की अफवाहों का तेजी से प्रसार करता है।
प्रतियोगिता में टीम ए ने बाजी मारी और विनर ट्रॉफी पर कब्जा किया सभी को स्कूल ने बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर अनीता शुक्ला, दीपक सागर, काजल वर्मन, प्रो.आर के एस डागर आदि मौजूद रहे ।










