
ब्यूरो न्यूज़
चार घ्ंटे बाधित रही विद्यूत आपूर्ति
हरिद्वार । हरीलोक काॅलोनी, सीतापूर, जटवाड़ा पुल, पाँवधोई, कस्सावान चौक बाजार, सुभाष नगर व आस पास वाले क्षेत्रों सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक टेस्टिंग कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रही । जिससे स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बिजली न रहने से घरेलू कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। पानी की मोटरें बंद होने से कई मोहल्लों में जल संकट की स्थिति भी बनने लगी। व्यापारी वर्ग ने बताया कि इन्वर्टर और जेनरेटर न होने से दुकानों का कामकाज लगभग ठप पड़ा रहा और ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा। वहीं ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे छात्रों तथा वर्क-फ्रॉम-होम करने वाले कर्मचारियों को भी नेटवर्क व चार्जिंग की समस्या झेलनी पड़ी।
स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार तकनीकी खराबियों के कारण आए दिन बिजली बाधित होती रहती है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित होता है। लोगों ने विभाग से स्थायी समाधान की मांग की है।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खराबी मुख्य लाइन में थी, जिसे दुरुस्त करने में समय लगा। देर शाम तक टीम ने लाइन ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी। विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए क्षमा याचना की और भविष्य में ऐसी समस्याओं को कम करने का आश्वासन दिया।











