उत्तर प्रदेशबस्तीलखनऊ

।। दो मौतों के बाद आखिर कार जागा पुलिस प्रशासन।।

।। आननफानन मे पहुंचे आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने लगाया भारी भरकम जुर्माना।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। दो मौतों के बाद आखिर कार जागा पुलिस प्रशासन, और ताबड़तोड़ ओवरलोड गन्ना लदे 7 वाहनों को तत्काल प्रभाव से किया सीज।।

💫 आननफानन मे पहुंचे आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने लगाया भारी भरकम जुर्माना, अवैध ट्राले व ट्रक मालिकों मे मचा हडंकप।

05 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।

बस्ती ।। सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई। बस्ती के थाना नगर पुलिस ने आज विशेष अभियान चलाया देर रात्रि वाहनों की चेकिंग। पुलिस अधीक्षक बस्ती, श्री अभिनन्दन के निर्देश पर नगर पुलिस सड़कों पर देर रात्रि कर रही है चेकिंग।अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्यामकांत की निगरानी और क्षेत्राधिकारी कलवारी, श्री संजय सिंह के निर्देशन में।थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में देर रात्रि वाहनों की की जा रही संघन चेकिंग।

 अभियान के दौरान अनियंत्रित एवं ओवरलोड गन्ना लदे वाहनों की की गई सघन चेकिंग। थाना अध्यक्ष नगर ने कुल 7 ओवरलोड ट्रक को सीज कर आरटीओ बस्ती को किया सूचित। आरटीओ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी वाहनों की विस्तृत से की जांच । 

दोषी ट्रकों पर भारी जुर्माना लगाया गया और कागजात में अनियमितता वाले वाहनों के विरुद्ध सीजर की विधिक कार्रवाई शुरू की गई।चेकिंग टीम थानाध्यक्ष श्री विश्व मोहन राय वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री कन्हैयालाल मौर्य।

ओवरलोडिंग वाहनों पर कब होगी कार्रवाई, बना जनता का सबसे बड़ा सवाल। कुछ दिन पहले यातायात माह में करोड़ों की चालान वसूली, अब फिर सुस्ती हावी। फूटहिया पर गन्ना ट्रक हादसे में मौत के बाद भी प्रशासन की नहीं टूटी नींद। यातायात माह में करोड़ों वसूलने वाली पुलिस बड़े वाहनों पर मेहरबान क्यों। दोपहिया चारपहिया चालकों को रोकना आसान, बड़े वाहनों को छोड़ना क्यों?

🔥 आरटीओ और ट्रैफिक प्रबंधन पर लगातार उठ रहे सवालों पर प्रशासन मौन।

मिल प्रबंधन की लापरवाही से मॉडिफाइड गाड़ियां ढो रही दो ट्रक का माल। राहगीरों की जान जोखिम में डालने वाले ड्राइवरों पर कार्रवाई पूरी तरह शून्य। क्या सड़क दुर्घटनाओं पर जिला प्रशासन ऐसे ही आंख मूंदकर बैठा रहेगा। रोड टैक्स दोपहिया, भारी वाहन सब भरते हैं, फिर नियम सब पर एक क्यों नहीं। जनता पूछ रही ओवरलोडिंग माफिया पर होगा एक्शन या चलेगा संरक्षण?

Back to top button
error: Content is protected !!