उत्तर प्रदेशबस्तीलखनऊसिद्धार्थनगर 

।। वन विभाग में रसूखदारों का दबदबा, फारेस्ट गार्ड अटैच कराए गए।।

।। हरे पेड़ों की कटान से लेकर आरा मशीनों तक जमकर चल रहा धंधा।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। बस्ती जिले के वन विभाग में तैनाती का चल रहा काला खेल।।

05 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।

बस्ती-यूपी ।। वन विभाग में रसूखदारों का दबदबा, फारेस्ट गार्ड अटैच कराए गए। मालियों-डिप्टी रेंजरों को मनमाने ढंग से कई बीटों का बाँटा गया चार्ज। तैनाती के इस खेल में मची खुली लूट, अधिकारी बने हुए मूकदर्शक। चार फारेस्ट गार्ड अटैच, जबकि मालियों को कई बीटों पर बना कब्जा। 

वनकर्मी कई बीट संभालकर बजट की बंदरबांट का कर रहे बड़ा खेल। हरे पेड़ों की कटान से लेकर आरा मशीनों तक जमकर चल रहा धंधा। पौधरोपण में भी करोड़ों का गोलमाल होने की चर्चा जिले भर में तेज। हर रेंज में मालियों-डिप्टी रेंजरों का “बीट राज” लंबे समय से कायम। 

🔥 रामनगर रेंज में असगर अली का लंबे समय से दबदबा बरकरार। 

🔥 सल्टौवा-आमा टिनिच बीट पर माली दयाशंकर की पकड़ मजबूत। 

🔥 कप्तानगंज में वन दरोगा राममूरत 20 साल से एक ही बीट पर जमे। 

🔥 हरैया रेंज में प्रेमप्रकाश कन्नौजिया 10 साल से सदर बीट के बादशाह।

Back to top button
error: Content is protected !!