
विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति फरीदपुर ने बुजुर्ग एवं ज़रूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किये जिसमें लगभग 150 पुरूष एवं महिलाएं शामिल रही, सभी ने खिचड़ी भोज का आनन्द लिया, अध्यक्ष विजय बहादुर गौड़ व संरक्षक महोदय की उपस्थिति में महामंत्री शैलेश शुक्ला जी, कोषाध्यक्ष पूर्व एस आई सोहन पाल जी, सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने 100 वर्ष के बुजुर्गो स्वामी महेशानंद जी महाराज, श्री गिरीश संखधार व सैफुल्लाह अंसारी को शाल उड़ाकर सम्मानित किया,
वही उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर जिला सचिव महेंद्र पाल शर्मा, उत्तर प्रदेश वेद प्रचारक विजयपाल सिंह, अंतरराष्ट्रीय कवि कमल सक्सेना जी, अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक सत्यदेव शास्त्री जी, मेजर सुशील कुमार सक्सेना जी, डॉ नरेंद्र अग्रवाल जी, प्रोफेसर अलाउद्दीन, पूर्व प्रिंसिपल दीपक सक्सेना जी कैप्टन अमीन, हाजी मोहम्मद अहमद, डा अली शेर, पर्वत सिंह सहित उपस्थित सभी ने पूर्व अध्यापक श्री कैलाश बिहारी जी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया कार्यक्रम अध्यक्ष विजेंद्र नाथ गुप्ता जी ने सबका आभार व्यक्त किया और बधाई।










