A2Z सभी खबर सभी जिले कीकोटाराजस्थान
Trending

कोटा में मीडिया क्लब की अहम बैठक सम्पन्न, पत्रकार सुरक्षा और अधिकारों पर गहन मंथन हुआ

पवन दुआ अध्यक्ष बने, नवनियुक्त कार्यकारिणी का गठन

कोटा। मीडिया क्लब की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को लक्की बुर्ज नयापुरा में आयोजित हुई, जिसमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया के वरिष्ठ व युवा पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकार, बढ़ते उत्पीड़न, दबावपूर्ण कार्रवाइयों और झूठे मुकदमों पर गंभीर चर्चा हुई। पत्रकारों ने बदलते मीडिया माहौल में बढ़ते जोखिमों और प्रशासनिक दबावों को लेकर एक संयुक्त रणनीति बनाने का निर्णय लिया।

। वेब और यूट्यूब आधारित डिजिटल पत्रकारों को भी स्थाई रूप से सरकारी मान्यता देने की मांग उठाई गई। पत्रकारों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संवेदनशील खबरों में तथ्य जांच अनिवार्य है, फर्जी पत्रकारों की पहचान उजागर होनी चाहिए और किसी भी पत्रकार के साथ घटना होने पर सभी को साथ खड़े रहना चाहिए। पुलिस द्वारा पत्रकार रवि सामरिया के साथ हुए व्यवहार की सर्वसम्मति से निंदा की गई।

IMG 20251208 WA0009 1

यह बने नवनियुक्त पदाधिकारी:

बैठक में मीडिया क्लब कोटा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पवन दुआ को अध्यक्ष, जी.एस. भारती कोषाध्यक्ष, महेंद्र शर्मा मंत्री-सचिव, रमेश गांधी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनय कुमार सिंघल संरक्षक, रिजवान खान संयुक्त संगठन मंत्री, नूर मोहम्मद संयुक्त सचिव, हरीश यादव प्रचार मंत्री, अब्दुल अलीम सांस्कृतिक मंत्री, जबकि ओमप्रकाश मेघवाल और अशफाक हुसैन अंसारी सूचना प्रसारण मंत्री बनाए गए। चतुर्भुज खींची, बिगुल कुमार जैन को सलाहकार मनोनीत किया गया।

कार्यकारिणी में सुमित भारती, संदीप साहू और यूनूस गोरी को शामिल किया गया। कार्यक्रम का संचालन जी.एस. भारती ने किया। मुख्य अतिथि चतुर्भुज खींची और विशिष्ट अतिथि विनय कुमार सिंघल रहे। नवनियुक्त कार्यकारिणी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मीडिया क्लब ने स्पष्ट कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और संगठन हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ खड़ा रहेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!