A2Z सभी खबर सभी जिले की

सदर विधान सभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में सोमवार को मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने भ्रमण कर अभियान की प्रगति का लिया जायजा

IMG 20251208 WA0026

IMG 20251208 WA0016

महराजगंज।

रिपोर्ट: बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

महाराजगंज 8 दिसंबर ।सदर विधान सभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में सोमवार को मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने भ्रमण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर उपस्थित बीएलओ, तथा स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर मतदाता सूची के कार्य की विस्तृत जानकारी ली। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष और संपूर्ण मतदाता सूची पर निर्भर करती है, इसलिए हर योग्य नागरिक का नाम सूची में दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार चल रहे विशेष अभियान में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतकों के नाम हटाने और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को सुधारने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने मौजूद बीएलओ को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और प्रत्येक घर तक पहुंचकर सत्यापन प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा किया जाए।उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं, ताकि आगामी चुनावों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी प्रभावी भागीदारी दर्ज कर सकें।
विधायक ने कहा कि मतदाता सूची का व्यवस्थित पुनरीक्षण केवल प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक ढांचे को सुदृढ़ करने का आधार है। उन्होंने लोगों से जागरूकता बढ़ाने और पड़ोसी-परिजनों को भी नामांकन एवं सत्यापन के लिए प्रेरित करने की अपील की। मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बेहतर कार्य करने वाले बी एल ओ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय गौड़, मंडल महामंत्री शाम मोहन चौधरी , घरभरन मौर्य, प्रमोद मौर्य, अनिल पटेल, वीरेंद्र लोहिया,राकेश अग्रहरी, बागे साहनी, प्रधान कन्हैया साहनी , हरिश्चंद साहनी , नरेंद्र शाही, काजू शाही सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!