A2Z सभी खबर सभी जिले की

मीरजापुर थाना को कटरा क्षेत्रान्तर्गत एक युवक द्वारा युवती पर ब्लेड से वार करके चोट पहुंचाने से सम्बन्धित 07 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

मीरजापुर थाना को कटरा क्षेत्रान्तर्गत एक युवक द्वारा युवती पर ब्लेड से वार करके चोट पहुंचाने से सम्बन्धित 07 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तारFB IMG 1765251347060 FB IMG 1765251351734

दिनांक:05.12.2025 को डॉयल यूपी-112 के माध्यम से एक युवती को एक व्यक्ति द्वारा ब्लेड से घायल कर दिये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके सम्बन्ध में उसके भाई की तहरीर पर थाना को०कटरा पर मु0अ0सं0-374/2025 धारा 333,351 (3), 109 (1), 61 बीएनएस व 3/5(1) उ०प्र०विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।

सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा प्रभावी कार्यवाही हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 04 पुलिस टीमें गठित की गयी। गठित पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक: 08.12.2025 को उपरोक्त घटना के षड़यत्र में शामिल 07 अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा०न्यायालय/जेल भेजा गया। जिनका विवरण निम्नवत् है – 1. रूस्तम खाँ पुत्र सरुल्ला निवासी कुरैशनगर रामबाग थाना को०शहर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-35 वर्ष (अब्दुल का जीजा) 2. शमायरा उर्फ धन्नो पत्नी रुस्तम खाँ निवासी कुरैशनगर रामबाग थाना को०शहर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-27 वर्ष (अब्दुल की दीदी) 3. गुलाम साबिर उर्फ कल्लू पुत्र गुलाम नबी निवासी गौसनगर थाना करैली जनपद प्रयागराज, उम्र करीब-35 वर्ष (अब्दुल का जीजा) 4. शायरा पत्नी गुलाम साबिर उर्फ कल्लू निवासी गौसनगर थाना करैली जनपद प्रयागराज, उम्र करीब-24 वर्ष (अब्दुल की दीदी) 5. कल्लू उर्फ निजामुद्दीन पुत्र गुलाम रसूल निवासी कुरैशनगर रामबाग थाना को०शहर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-48 वर्ष (अब्दुल का चाचा) 6. मुन्ना उर्फ बदरूद्दीन पुत्र स्व० गुलाम रसूल निवासी कुरैशनगर रामबाग थाना को०शहर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 59 वर्ष (अब्दुल का चाचा) 7. वारिस उर्फ गोलू पुत्र अब्दुल हबीब निवासी कुरैशनगर रामबाग थाना को०शहर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 25 वर्ष (अब्दुल का दोस्त)

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!