A2Z सभी खबर सभी जिले की

मतदाता सूची सघन पुनरीक्षण: भाजपा जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी का गाजीपुर-जंगीपुर में व्यापक दौरा, कार्यकर्ताओं को 11 दिसंबर तक लक्ष्य पूरा करने का आग्रह

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज, गाजीपुर

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने सोमवार को गाजीपुर एवं जंगीपुर विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का विस्तृत समीक्षा हेतु व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई शक्ति केंद्रों पर पहुंचकर बूथ स्तर के दायित्ववान पदाधिकारियों से अभियान की स्थिति जानी।
IMG 20251209 121948
जंगीपुर विधानसभा के पलहीपुर, बरेंदा, बिहरा तथा अराजी ओड़ासन में और गाजीपुर सदर विधानसभा के तलवल, हरिहरपुर, सराय शरीफ तथा नंदगंज क्षेत्रों में उन्होंने शक्ति केंद्र स्तर पर आयोजित बैठकों में बीएलए-1, बीएलए-2, बूथ अध्यक्षों एवं संगठन के अन्य जिम्मेदार लोगों से संवाद किया।

डॉ. त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन का लक्ष्य है कि 11 दिसंबर तक हर कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाते हुए नए पात्र मतदाताओं का नाम जुड़वाए तथा फर्जी या दोहरे नामों को हटवाकर मतदाता सूची का शुद्धिकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने इसे लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में संगठन का महत्वपूर्ण अभियान बताया।

बैठक के दौरान जिला प्रभारी ने बूथवार प्रगति की जानकारी लेते हुए यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर टीम सक्रिय रहकर अभियान के हर चरण में गंभीरता से कार्य करे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अवधेश राजभर, संकठा प्रसाद मिश्र, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, शिवमुनि चौहान, सुनील कुशवाहा, काशी चौहान, बलवंत बिंद, गोपाल राय, मन्नू राजभर, राजेश चौहान, प्रमोद राय, मुरली कुशवाहा, भानू जायसवाल, विपिन चौरसिया सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News District Head Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!