A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

बांसगांव में आशा बहुओं की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं कुछ देर रहीं प्रभावित

बांसगांव।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांसगांव पर आशा बहुओं की चार दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी के साथ जारी रही। हड़ताल के कारण सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं। यह हड़ताल 18 दिसंबर तक चलेगी।

हड़ताल को भाकपा (माले) का समर्थन लगातार दूसरे दिन भी मिला। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के जिला सचिव राकेश सिंह ने कहा कि आशा वर्कर स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। उन्हें मानदेय नहीं बल्कि नियमित कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाकपा (माले) आशा वर्करों के संघर्ष के साथ खड़ी है। इस अवसर पर भाकपा (माले) के प्रभुनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए आशा बहुओं पुष्पा राय, निशा शुक्ला, अंजु, अनुराधा, गीता राय, संध्या भारती, प्रेमशीला और रेनू मिश्रा ने अपने कार्य की विषम परिस्थितियों और अपर्याप्त मानदेय की समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि अत्यधिक कार्यभार, कम भुगतान और असुरक्षित कार्य परिस्थितियों में वे काम करने को मजबूर हैं। आशा बहुओं ने सरकार से मांग की कि उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और लंबित भुगतान तत्काल कराया जाए।

इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. के. एम. अग्रवाल ने बताया कि आशा हेल्थ वर्करों की हड़ताल के कारण सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं मात्र 15 मिनट के लिए प्रभावित हुई थीं। इसके अलावा सभी आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं और मरीजों को किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

Back to top button
error: Content is protected !!