
ममता चौहान जिला संवाददाता
हरिद्वार प्रेम नगर आश्रम में होगा तीन दिवसीय आयुर्वेद कुंभ का आयोजन
देवभूमि हरिद्वार उत्तराखंड एक पवित्र और धार्मिक नगरी है जहां धर्म, सनातन और आध्यात्मिकता का संगम आपको को देखने को मिलता है ।मां गंगा का तट और भोले की ससुराल दक्ष नगरी हरिद्वार के पवित्र तीर्थ स्थल है ऐसे ही अनेक तीर्थ स्थल हरिद्वार की धरोहर है।
वर्ल्ड आयुर्वेद एक्सपो 2025 का आयोजन 22 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक हरिद्वार प्रेम नगर आश्रम में होने जा रहा है जिसमें अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन और आयुर्वेद कल्याण पर आधारित प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएगी।
2021 में आयुर्वेद कुंभ का आयोजन अयोध्या में किया गया और 2023 में आयुर्वेद कुंभ का आयोजन हरिद्वार में किया गया । फिर एक बार दिसंबर 2025 में इस आयुर्वेद महाकुंभ का आयोजन प्रेम नगर आश्रम में होने जा रहा है। यह आयोजन 3 दिन का है जिसमें 200 से ज्यादा प्रदर्शनी है। इस महा कुंभ में रस चिकित्सा के बारे में एक सम्मेलन भी होगा। उसके बारे में विस्तार से बताया जाएगा जिसमें बताया जाएगा कि रस चिकित्सा एक विशिष्ट और शक्तिशाली शाखा है आयुर्वेद की, जो धातुओं, खनिजों और जड़ी बूटियां से बनी औषधियो के माध्यम से रोगों का उपचार करती है। जिसमे पारा और गंधक का विशेष प्रयोग होता है। आयुर्वेद का बड़ा एक सम्मेलन कैंसर पर भी होगा और साथ ही इस आयुर्वेद महाकुंभ में व्यापक रूप में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाएगा जहां स्वास्थ्य संबंधी अनेक प्रकार की जांच की सुविधा होगी। आयुर्वेद में सभी रोगों का उपचार समाहित है साथ ही आयुर्वेद में रोगों से किस तरह से बचाव किया जा सकता है रोग मुक्त कैसे रहे या किसी तरह से अपने स्वास्थ्य का रखरखाव करना चाहिए ।जीवन शैली को उत्तम बनाने का भी आयुर्वेद में प्रावधान है ।अतः आप सभी इस तीन दिवसीय आयुर्वेद महाकुंभ में आकर आयुर्वेद से रूबरू हो और उससे होने वाले सभी लाभों से लाभान्वित हो।












