A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसबसे हाल की खबरेंसमाचारसागरस्थानीय समाचार

नरयावली पुलिस ने अंधे हत्या का किया खुलासा।

तीन में से दो को किया गिरफ्तार,देखे पूरी खबर।

Screenshot 2025 12 12 17 52 18 88 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817 1

 

*प्रेस नोट*
थाना नरयावली, जिला सागर
दिनांक: 12.12.2025

🟥 *अज्ञात शव की पहचान कर हत्या का “अंधा कत्ल” सुलझाते हुए दो आरोपियों को नरयावली पुलिस ने किया गिरफ्तार*

दिनांक 25.11.2025 को सूचनाकर्ता गोदन पिता स्व. रल्ली रैकवार उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम मूडरा जरूआखेडा द्वारा सूचना दी गई कि शक्ति घाटी की पहाड़ी में केम के पेड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति (उम्र लगभग 40–45 वर्ष) का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर चौकी जरूआखेडा में मर्ग क्रमांक 00/2025 बाद में थाना नारयावली में मार्ग क्रमांक 55/25 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच में लिया गया

🔍 *अज्ञात शव की पहचान हेतु व्यापक प्रयास*

मामला “अंधा कत्ल” होने से अज्ञात मृतक की पहचान के लिए पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर प्रयास किए गए—

मृतक की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल की गई

पंपलेट बनवाकर क्षेत्र में चिपकाए गए

कंट्रोल रूम के माध्यम से आसपास के जिलों में गाँवों व थाना क्षेत्रों में संपर्क कर जानकारी एकत्र की गई

पुलिस के सतत प्रयासों से मृतक की पहचान निरंजन सिंह पिता फूलसिंह राजपूत निवासी ग्राम सरखड़ी थाना खुरई देहात के रूप में हुई।

🩸 *पुरानी रंजिश के चलते हत्या की पुष्टि*

मर्ग जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि मृतक की आरोपियों द्वारा पुरानी बुराई के कारण सिर पर पत्थर पटककर हत्या की गई है।
जिस पर से थाना नरयावली में अपराध क्रमांक 309/2025 धारा 296(बी), 103(1), 115(2), 238(ए), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।

👮 *वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने सुलझाया मामला*

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सागर, श्री विकाश कुमार शाहवाल
श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा
एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राहतगढ़ योगेन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

टीम द्वारा सतत तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर हत्या में शामिल आरोपी—
1️⃣ रूपसिंह राजपूत निवासी सरखड़ी
2️⃣ शैतानसिंह राजपूत निवासी सरखड़ी
3️⃣ राजेशसिंह राजपूत निवासी सिलोदा

की संलिप्तता पाई गई।

दिनांक 11.12.2025 को आरोपी रूपसिंह राजपूत एवं शैतानसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार केंद्रीय जेल सागर दाखिल किया गया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास जारी हैं।

*पुलिस टीम का सराहनीय योगदान*

मृतक की पहचान करने एवं अंधे कत्ल को सुलझाने में निम्न अधिकारियों-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा—

निरीक्षक कपिल कुमार लाक्षाकार, थाना प्रभारी नरयावली

उप निरीक्षक आरकेएस चौहान कंट्रोल रूम

उपनिरीक्षक अनिल कुजूर

सउनि जगन्नाथ यादव

प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार साइबर सेल

प्रआर जितेंद्र दुबे

प्रआर खेमचंद्र चौधरी

प्रआर भरत सिंह

आर दिलीप गुर्जर

इनके द्वारा निरंतर मेहनत, तकनीकी विश्लेषण, सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान और त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई गई।

रिपोर्टर,हरिकृष्ण सोनी एडिटर इन चीफ सागर।

Back to top button
error: Content is protected !!