A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

अनाज खरीदी में रिश्वत खोरी

वेयर हाउस मैनेजर 15000 रूपए लेते हुए ट्रेप

 

Screenshot 2025 12 12 21 20 05 71 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 3कटनी

जिले के कई अधिकारी लोकायुक्त की रडार पर, रिश्वत के पैसे को ऊपर लिए जाना और यमराज की लाइन में पैसे के दम पर सबसे पहले खड़े होना, यमराज को भी रिश्वत से खरीद लेना तभी मानी जाएगी पैसे की ताकत, धान – अनाज खरीदी में रिश्वतखोरी, वेयरहाउस मैनेजर 15 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा

सिवनी । लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मप्र वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन, धनौरा कार्यालय में पदस्थ वेयरहाउस मैनेजर (सहायक गुणवत्ता नियंत्रक) मुकेश परमार को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। टीम ने मौके से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है। लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि आवेदक सुरेंद्र जैन के ग्राम नाई पिपरिया स्थित जैन वेयरहाउस में धान और अन्य अनाज खरीदी की सुविधाओं से संबंधित लिखापढ़ी आगे बढ़ाने के एवज में आरोपी द्वारा 25,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। बाद में सौदा 15,000 रुपये में तय हुआ।निर्धारित दिन यानी शुक्रवार को आवेदक द्वारा रकम देने की प्रक्रिया के दौरान लोकायुक्त टीम ने पहले से जाल बिछाया था। जैसे ही आरोपी ने राशि स्वीकार की, टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे

Back to top button
error: Content is protected !!