A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जयपुर टाइगर फेस्टिवल में ‘जंगल तो मेहमान’ का प्रभावशाली मंचन

जयपुर टाइगर फेस्टिवल में ‘जंगल तो मेहमान’ का प्रभावशाली मंचन

oplus_0

जयपुर। जयपुर टाइगर फेस्टिवल के अवसर पर आज कारवां कामयाबी चैनल की ओर से जवाहर कला केंद्र, जयपुर में सायं 7 बजे एक सशक्त सामाजिक संदेश से भरपूर लघु नाटक ‘जंगल रो मेहमान’ की प्रभावी प्रस्तुति की गई।

फिल्म और रंगमंच की जानी-मानी लेखिका एवं निर्देशिका ज्योत्सना कौशिक द्वारा यह नाटक मात्र तीन घंटे में तैयार किया गया और उसी शाम दर्शकों के समक्ष मंचित किया गया, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि रही।

यह लघु नाटक वर्तमान समय में जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बढ़ रही तेंदुओं (लेपर्ड) की आबादी के शहरी इलाकों में आने की घटनाओं से प्रेरित था। नाटक के माध्यम से ‘जंगल बचाओ, जीवन बचाओ’ जैसे गहरे और जरूरी संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

नाटक में प्रमुख भूमिकाएं ज्योत्सना कौशिक, अर्चना गुप्ता, रवि सिंह गजुआ, पवन शर्मा एवं सचिन ने निभाईं। वहीं बैकस्टेज की जिम्मेदारियों को हर्ष जे. कौशिक, जावेद अख्तर, युवराज यादव एवं वीना उदवानी ने कुशलता से संभाला।

इसी आयोजन के दौरान भवई नृत्य की जानी-मानी नृत्यांगना शालू सागर ने अपनी उत्कृष्ट कला का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। उनके साथ रमेश चंद्र विशेष सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे।

समग्र रूप से यह सांस्कृतिक कार्यक्रम संदेश, संवेदना और कला का सुंदर संगम साबित हुआ और दर्शकों की सराहना के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!