A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

खेल को न केवल अपने लिए बल्कि अपने परिवार, समाज और देश के लिए भी खेले – विधायक लारिया

IMG 20251214 WA0044

IMG 20251214 WA0042सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रानीपुरा पहुंच कर क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ किया। विधायक लारिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा और मेहनत के लिए बधाई दी और कहा कि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें। उन्होंने खिलाड़ियों को यह भी कहा कि वे अपने खेल को न केवल अपने लिए, बल्कि अपने परिवार, समाज और देश के लिए भी खेलें। विधायक लारिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रेरक उद्बोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि यह मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है और जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक आत्मविश्वास और संघर्ष करने की भावना को विकसित करता है। खेल में जीतना या हारना दोनों ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि खेल भावना से खेलना महत्वपूर्ण है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और एक दूसरे का सम्मान करें। टूर्नामेंट में पहुंचने पर आयोजक मंडल ने विधायक लारिया का पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान आयोजक मंडल ने विधायक श्री लारिया को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी उपस्थिति से टूर्नामेंट को एक नया आयाम मिला है। विधायक लारिया ने आयोजक मंडल को धन्यवाद दिया और कहा कि वह हमेशा खेलों को बढ़ावा देने के लिए तैयार हैं। रानीपुरा में आयोजित टूर्नामेंट 14 दिसंबर से 28 दिसंबर तक जारी रहेगा, जिसमें 32 टीम भाग ले रही हैं और अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। 28 दिसंबर को टूर्नामेंट का फाइनल और समापन होगा, जिसमें विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सोहन लोधी, गणेश केशरवानी, हरिओम केशरवानी,ऑफिसर यादव, निजाम यादव, धर्मेंद्र सोनी, के.के.यादव, रामजी राजपूत, कनई यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी,खेल प्रेमी एवं प्रतिभागी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!