आज लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में संपन्न भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश संगठन पर्व के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य निर्वाचन समारोह में महराजगंज सांसद एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने पर पंकज चौधरी ने शीर्ष नेतृत्व को कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जी, प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी एवं ब्रजेश पाठक जी, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े जी, भाजपा उत्तर प्रदेश के निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी जी, भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी सहित उपस्थित सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों का नव निर्वाचित बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सभी का हृदय से आभार प्रकट किया । एवं इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है।