A2Z सभी खबर सभी जिले की

निर्देशन में जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक एवं सचिव का दो दिवसीय अनावासीय आय के सृजन ओएसआर पर शेरगढ़ विकासखंड सभागार में एडीओ पंचायत राजीव शर्मा एवं राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया गया।

पंचायत सहायक और ग्राम पंचायत अधिकारी सचिव का स्वयं की आय के स्रोत पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शेरगढ़ में प्रारंभ

पंचायत सहायक और ग्राम पंचायत अधिकारी सचिव का स्वयं की आय के स्रोत पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शेरगढ़ में प्रारंभ
-विभिन्न विधियों का किया उपयोग
शेरगढ़ (बरेली)। उपनिदेशक पंचायत महोदय के दिशा निर्देशन में जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक एवं सचिव का दो दिवसीय अनावासीय आय के सृजन ओएसआर पर शेरगढ़ विकासखंड सभागार में एडीओ पंचायत राजीव शर्मा एवं राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया गया। IMG 20251215 WA0007 IMG 20251215 WA0006 IMG 20251215 WA0004 1 IMG 20251215 WA0005 1 IMG 20251215 WA0003 IMG 20251215 WA0002 IMG 20251215 WA0001 1जिसमें विकासखंड के समस्त पंचायत सहायक एवं सचिव ने हिस्सा लिया। पंजीकरण के उपरांत किट का वितरण करते हुए एडीओ पंचायत राजीव शर्मा एवं राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और उद्देश्य पर चर्चा की। प्रशिक्षण देते हुए राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने ग्राम पंचायत की अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए व्यवहार विज्ञान के सिद्धांत पर चर्चा की और ओएसआर बढ़ाने हेतु संभावित स्रोत, गांव के विकास के लिए गांव की अपनी आय के महत्व को चार समूह बनाकर चर्चा करते हुए खेल, समूह कार्य, केस स्टडी, रामपुर मिलक की ग्राम पंचायत धमौरा की सफल कहानी आदि के माध्यम से समझाया। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर, पी पी सिंह, अनीता गंगवार, सोहेब द्वारा पंचायती राज एक्ट में प्रावधान, पंचायत प्रोत्साहन प्रतिपूर्ति योजना, मातृभूमि योजना, गांव के विकास के लिए ओएसआर, तालाब का पट्टा आदि से आय, पानी सप्लाई और डोर टू डोर कचरा संग्रहण, कचरे से आय, गुणवत्तापूर्ण सेवा और यूजर चार्ज का अंतर संबंध पर चर्चा की। इस दौरान पंचायत सचिव प्यारे लाल यदुवंशी, प्रधान अख्तर शाह, पंचायत सहायक फिरोज, अरविंद मौर्य, नीरज देवी, शिवम्, शहर वी, निहारिका, पिंकी, सूर्य प्रकाश, विकास आदि पंचायत सहायक एवं ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह, विनय, विशाल, आकाश आदि का विशेष सहयोग रहा। उपनिदेशक पंचायत श्री महेंद्र सिंह ने बताया कि आज सोमवार को शेरगढ़ एवं क्यारा विकासखंड सभागार में पंचायत सहायक एवं लेखाकार कम डाटा एंट्री ऑपरेटर और ग्राम पंचायत सचिव ने प्रशिक्षण लिया जिसका समापन मंगलवार को होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!