A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मिस–मिस्टर–मिसेज़ एलिगेंट राजस्थान ऑडिशन का भव्य आयोजन

मिस–मिस्टर–मिसेज़ एलिगेंट राजस्थान ऑडिशन का भव्य आयोजन

IMG 20251215 111842

जयपुर। मिस–मिस्टर–मिसेज़ एलिगेंट राजस्थान प्रतियोगिता के ऑडिशन का सफल आयोजन 14 दिसंबर को क्लब टेडी, जयपुर में किया गया। इस ऑडिशन में कुल 155 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाकर भाग लिया।

आयोजकों द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर टॉप 30 प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा, जो प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रतियोगिता का ग्रैंड फाइनल जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की आयोजक ईशा कोहली रहीं। ऑडिशन में निर्णायक मंडल के रूप में दलजीत परसिजा, ऋषि ढाकर एवं मनीष माली उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओपी राजपुरोहित, पायल कुंभज, दीपेंद्र राठौड़, नरेंद्र समोता सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा उनकी क्षमताओं को पहचान कर उन्हें रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस आयोजन के माध्यम से राज्य की उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल रहा है

Back to top button
error: Content is protected !!