A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

छग प्रदेश में जन्म- मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया को अब पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है।

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
17 दिसंबर 2025 बुधवार, छत्तीसगढ-
=============> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश में अब जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र को बनाने की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है। सरकार के इस पहल से अब छत्तीसगढ प्रदेश के नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र अब छग प्रदेश में अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल के जरिए से जारी होंगे। मालूम हो कि वर्ष 2023 के बाद के सभी जन्म प्रमाणपत्र ऑनलाइन माध्यम से जारी किए जा रहें हैं। जानकारी के अनुसार पहले जारी किए गए ऑफलाइन प्रमाणपत्रों को भी अब ऑनलाइन पोर्टल पर डिजिटल रूप से सुरक्षित किया जा सकता है। जानकारी अनुसार शासन ने संबंधित सभी एजेंसियों को समय पर और सही तरीके से दस्तावेज उपलब्ध करवाए जाने के लिए दिशानिर्देश दिए हैं। मालूम हो कि अक्टूबर 2023 के बाद जन्म लेने वाले सभी बच्चों के लिए जन्म प्रमाणपत्र को ही जन्मतिथि का एकमात्र वैद्य दस्तावेज घोषित किया गया है। जन्म प्रमाणपत्र से शिक्षा पासपोर्ट आधार जैसे प्रक्रियाओं में स्पष्टता और एकरुपता सुनिश्चित की जा सकती है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!