A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

सुलभ शौचालय बनने से क्षेत्रीय नागरिकों ने जताया विरोध

कटनी

घंटाघर स्थित नागरिकों का कहना है कि रामलीला मंच धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां वर्षों से प्रभु श्रीराम की रामलीला का आयोजन होता आ रहा है। मंच के पीछे राम-जानकी एवं हनुमान जी का प्राचीन मंदिर भी स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
नागरिकों ने आशंका जताई कि धार्मिक स्थल के समीप शौचालय निर्माण से क्षेत्र की पवित्रता प्रभावित होगी तथा गंदगी व दुर्गंध से श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही धार्मिक आयोजनों के दौरान लोगों की भावनाएं आहत होने की संभावना भी जताई गई है।
इस संबंध में नागरिकों ने नगर निगम आयुक्त एवं महापौर को ज्ञापन सौंपते हुए शौचालय निर्माण को उक्त स्थल से हटाकर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर किए जाने की मांग की है। नागरिकों ने यह भी बताया कि भविष्य में घंटाघर रोड के चौड़ीकरण की योजना प्रस्तावित है, जिससे इस निर्माण पर शासकीय धन की हानि की आशंका बनी रहेगी।
नागरिकों का कहना है कि ज्ञापन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

कटनी ब्यूरो चीफ

सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!